Rajasthan Patwari Syllabus 2025: राजस्थान पटवारी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न यहां देखें

Rajasthan Patwari Syllabus 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आधिकारिक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 मई 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 22 फरवरी से 23 मार्च 2025 के बीच आवेदन किया है, वे अब परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए राजस्थान पटवारी सिलेबस 2025 को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

Rajasthan Patwari Syllabus 2025

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2020 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें से:

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area): 1733 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area): 287 पद शामिल हैं।

Kanya Vivah Yojana 2025: सरकार दे रही है विवाहित कन्याओं को ₹10,000 रुपय जानें जानिए पूरी जानकारी

परीक्षा प्रारूप (Exam Pattern)

  • परीक्षा OMR शीट आधारित ऑफलाइन मोड में होगी।
  • कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा, यानी कुल परीक्षा 300 अंकों की होगी।
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे
  • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए पाँच विकल्प (A, B, C, D, E) होंगे। अभ्यर्थी को नीले बॉलपेन से सही उत्तर को गोला भरना होगा।

विषयवार प्रश्न एवं अंक विभाजन

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य विज्ञान, भारत का इतिहास, राजनीति, भूगोल, करंट अफेयर्स3876
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति3060
सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी2244
मानसिक योग्यता, तर्कशक्ति एवं गणितीय दक्षता4590
बेसिक कंप्यूटर ज्ञान1530
कुल150300

विषयवार विस्तृत सिलेबस (Topic-wise Syllabus)

1. सामान्य विज्ञान एवं भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति और करंट अफेयर्स

  • मानव शरीर, पोषण, दैनिक विज्ञान
  • भारतीय संविधान और उसकी विशेषताएं
  • भारत का भूगोल और पर्यावरणीय परिवर्तन
  • स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाएं
  • वर्तमान राष्ट्रीय घटनाएं

2. राजस्थान का इतिहास, भूगोल, संस्कृति और प्रशासन

  • राजस्थान की ऐतिहासिक घटनाएं और स्वतंत्रता संग्राम
  • लोक संस्कृति, मेले, त्यौहार, लोकनृत्य, चित्रकला
  • राज्य प्रशासन: राज्यपाल, विधानसभा, न्यायालय, आयोग
  • प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और लोक देवता

3. सामान्य हिंदी एवं अंग्रेजी

  • हिंदी व्याकरण: संधि, समास, मुहावरे, विलोम, पर्यायवाची
  • अंग्रेजी: वाक्य सुधार, अनुच्छेद बोध, मुहावरे, समानार्थी और विलोम शब्द

4. मानसिक क्षमता एवं गणितीय दक्षता

  • लॉजिकल रीजनिंग: कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध
  • गणितीय कौशल: लाभ-हानि, औसत, प्रतिशत, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, क्षेत्रफल

5. कंप्यूटर ज्ञान

  • हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर की मूल बातें
  • MS Office: वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी

राजस्थान पटवारी सिलेबस 2025 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Candidate Corner” में जाकर “Syllabus” या “Advertisement” विकल्प चुनें।
  • “Rajasthan Patwari Syllabus 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • सिलेबस डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

Rajasthan Patwari Syllabus 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
आवेदन की अंतिम तिथि23 मार्च 2025
सिलेबस जारी20 फरवरी 2025
परीक्षा तिथि11 मई 2025

यदि आप राजस्थान पटवारी परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह सिलेबस (Rajasthan Patwari Syllabus 2025) आपकी तैयारी की दिशा तय करने में बहुत उपयोगी रहेगा। नियोजित और सटीक रणनीति के साथ अध्ययन करें, सफलता निश्चित है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Scroll to Top