PM Yashasvi Scholarship Scheme: अगर आप ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी वर्ग के छात्र हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके लिए केंद्र सरकार द्वारा आप सभी के लिए एक बेहतरीन योजना की शुरुआत की गई है। Pm Yashasvi scholarship scheme 2025 के तहत अब सभी मेधावी छात्र छात्राएं पढ़ाई के लिए सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिसमें स्कॉलरशिप राशि के साथ आपको 45000 रुपए तक की मदद लैपटॉप खरीदने के लिए अलग से दी जाएगी।

PM Yashasvi Scholarship Scheme 2025 Latest Update
यह योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चलाई जाती है, जिसका उद्देश्य है – आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना।
PM यशस्वी स्कॉलरशिप योजना उद्देश्य
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्र, जो केवल आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते, उन्हें स्कॉलरशिप के माध्यम से सहयोग प्रदान करना।
- 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर सहायता देना।
PM यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 :Overview
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना 2025 |
लाभार्थी | OBC, EBC, DNT वर्ग के छात्र |
कक्षा | 9वीं से 12वीं तक के छात्र |
स्कॉलरशिप राशि | ₹75,000 (कक्षा 9-10), ₹1,25,000 (कक्षा 11-12) |
अतिरिक्त लाभ | ₹3,000 मासिक रहने का भत्ता + ₹45,000 लैपटॉप सहायता |
चयन प्रक्रिया | मेरिट लिस्ट (8वीं / 10वीं के अंकों के आधार पर) |
आवेदन माध्यम | पूरी तरह से ऑनलाइन |
अधिकारिक पोर्टल | NSP Portal |
Dhani Personal Loan Apply Online
पात्रता मानदंड (Eligibility)
- भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- केवल OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।
- छात्र-छात्रा के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र 9वीं या 11वीं में अध्ययनरत हो और उसने पिछली कक्षा (8वीं/10वीं) में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हों।
- आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज़ पूरे और सही होने चाहिए।
PM Yashasvi Scholarship Scheme जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
आवेदन की प्रक्रिया – Step by Step गाइड
- NSP पोर्टल (scholarships.gov.in) पर जाएं।
- नया पंजीकरण करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- यूज़र आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- “Fresh Application” विकल्प पर क्लिक करें।
- मांगे गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
- उसके बाद आपको नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को सबमिट करके रसीद प्राप्त कर लेनी है।
PM Yashasvi Scholarship योजना के लाभ
- चयनित छात्रों को सालाना ₹75,000 से ₹1,25,000 तक की स्कॉलरशिप।
- ₹3,000 प्रति माह रेंट भत्ता।
- ₹45,000 तक का लैपटॉप खरीदने हेतु अनुदान।
- चयन पूरी तरह पारदर्शी मेरिट आधारित प्रक्रिया से होगा।
निष्कर्ष
छात्र-छात्राओं के लिए pm Yashasvi scholarship scheme 2025 योजना में छात्र-छात्राओं को मेहनत के हिसाब से सम्मान और सहयोग दोनों मिलते हैं इस योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राएं योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके अपने सपनों के उड़ान को सशक्त बना सकते हैं।