Bihar Labour Card Scheme New List: बिहार लेबर कार्ड नई लिस्ट 2025 जारी, यहां से चेक करें ऑनलाइन अपना नाम

Bihar Labour Card Scheme New List: बिहार सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को सशक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है बिहार श्रमिक कार्ड योजना, जिसके अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को अनेक प्रकार के लाभ दिए जाते हैं। वर्ष 2025 के लिए Bihar Labour Card Scheme New List जारी कर दी गई है, जिसमें आप आसानी से यह देख सकते हैं कि आपका नाम शामिल हुआ है या नहीं।

Bihar Labour Card Scheme New List
Bihar Labour Card Scheme New List

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन यह सूची देख सकते हैं, और साथ ही जानेंगे कि श्रमिक कार्ड धारकों को किन-किन सुविधाओं का लाभ मिलता है।

बिहार लेबर कार्ड नई सूची 2025: योजना का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा कवच की तरह कार्य करती है। इसका उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता प्रदान करना है।

नई सूची में उन श्रमिकों का नाम जोड़ा गया है जिन्होंने हाल ही में आवेदन किया है या जिनकी सदस्यता वैध बनी हुई है।

Google Pay Personal Loan 2025: घर बैठे पाएं ₹8 लाख तक का लोन – पूरी प्रक्रिया जानें

ऐसे देखें Bihar Labour Card Scheme New List 2025 में अपना नाम

  • सबसे पहले बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://bocw.bihar.gov.in
  • वेबसाइट के होमपेज पर “सूची देखें” या “पंजीकरण की स्थिति जांचें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना जिला, अनुमंडल, ग्राम/शहर, और वार्ड संख्या भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “खोजें” बटन पर Click करें।
  • स्क्रीन पर श्रमिकों की सूची प्रदर्शित होगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।

नोट: यदि आपका नाम सूची में नहीं दिखता, तो इसका कारण यह हो सकता है कि आपका आवेदन अभी प्रक्रिया में है या आपकी सदस्यता समाप्त हो चुकी है।

Bihar Labour Card से मिलने वाले प्रमुख लाभ

1. मातृत्व सहायता योजना

महिला श्रमिकों को पहले दो प्रसवों के लिए 90 दिनों की मजदूरी के बराबर राशि दी जाती है।

2. शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग

  • IIT, IIM, AIIMS जैसे संस्थानों की ट्यूशन फीस पूरी।
  • B.Tech पाठ्यक्रम – ₹20,000
  • डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक/नर्सिंग) – ₹10,000
  • आईटीआई – ₹5,000

3. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार

  • 80% से अधिक – ₹25,000
  • 70%–79.99% – ₹15,000
  • 60%–69.99% – ₹10,000

4. विवाह अनुदान

इस योजना मे दो बेटियों या स्वयं महिला श्रमिक के विवाह हेतु ₹50,000 तक की सहायता प्राप्त कर सकती है (तीन वर्ष की सदस्यता के बाद)।

5. साइकिल अनुदान

एक वर्ष की सदस्यता के बाद ₹3,500 तक का भुगतान।

6. औजार खरीद सहायता

तकनीकी प्रशिक्षण के उपरांत ₹15,000 तक की राशि।

7. भवन मरम्मत सहायता

तीन वर्षों की सदस्यता के बाद ₹20,000 तक।

8. चिकित्सा सहायता

गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के अनुरूप आर्थिक सहयोग।

9. वार्षिक स्वास्थ्य सहायता

प्रत्येक पात्र श्रमिक को ₹3,000 सालाना सीधे खाते में।

10. वृद्धावस्था पेंशन

60 वर्ष के बाद ₹1,000 प्रति माह (5 वर्ष की सदस्यता जरूरी)।

11. विकलांगता सहायता

  • आंशिक विकलांगता – ₹50,000
  • पूर्ण विकलांगता – ₹75,000
  • स्थायी विकलांगता – ₹1,000 मासिक

12. मृत्यु पर लाभ

  • प्राकृतिक मृत्यु – ₹2 लाख
  • दुर्घटनाजन्य मृत्यु – ₹4 लाख
  • आपदा में मृत्यु – अतिरिक्त ₹1 लाख

13. पारिवारिक पेंशन

पारिवारिक पेंशन योजना मे मृतक श्रमिक के परिवार को ₹100 या 50% पेंशन (जो अधिक हो)।

14. पुरुष श्रमिक हेतु मातृत्व लाभ

अगर पत्नी पंजीकृत नहीं है, तो पुरुष श्रमिक को पहले दो प्रसव के लिए ₹6,000 प्रति बार।

15. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

18 से 40 वर्ष के श्रमिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना, जिसमें अंशदान का वहन बोर्ड करता है (5 वर्ष तक)।

16. आयुष्मान भारत योजना

स्वास्थ्य बीमा का लाभ, पात्रता सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण पर आधारित।

कुछ ज़रूरी सुझाव

  • हर वर्ष नई सूची जारी होती है, इसलिए सालाना अपना नाम जांचना न भूलें।
  • अगर आपका नाम सूची में नहीं है, तो त्रुटियों को सुधारकर दोबारा आवेदन करें।
  • सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे – आधार कार्ड, पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आदि को सुरक्षित रखें।

UP Board 10th 12th Result 2025: UP Board 10th 12th Result Live Updates Check Scorecard

निष्कर्ष

बिहार श्रमिक कार्ड नई सूची 2025 श्रमिकों के लिए एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है, जो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का माध्यम बनता है। यदि आपका नाम इस सूची में है, तो आप सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ चुके हैं।

इसलिए देरी न करें, जल्द से जल्द अपनी स्थिति जांचें और योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Scroll to Top