SSC GD Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन देशभर में 4 से 25 फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों पर किया गया। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए 52 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत नहीं हो सके, शेष सभी ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भागीदारी निभाई।

अब जबकि परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, आयोग ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंचा दी है। सूत्रों के अनुसार, SSC GD का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिक्तियों की स्थिति: 39,481 पदों पर भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत लगभग 39,481 पदों को भरने का लक्ष्य है। यह संख्या संभावित रूप से और भी बढ़ सकती है। जो भी अभ्यर्थी न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे, उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।
SSC GD Constable Result 2025 ऐसे करें चेक:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Result’ या ‘Notice’ सेक्शन में जाएं।
- उसके बाद अभ्यर्थी को SSC GD constable result 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट PDF खुलेगा जिसमें आप अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं।
- स्कोर कार्ड देखने के लिए अपने लॉगिन डिटेल से लॉगिन करें और परीक्षा नाम चुनें।
- अब अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, ताकि भविष्य में कभी काम आ सके।
SSC GD परीक्षा 2025 – मुख्य विवरण:
विवरण | जानकारी |
---|---|
परीक्षा संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
पद का नाम | GD कांस्टेबल |
कुल पद | 39,481 |
परीक्षा तिथि | 4 से 25 फरवरी 2025 |
उत्तर कुंजी जारी | 13 मार्च 2025 |
परिणाम जारी तिथि | अप्रैल का दूसरा सप्ताह (संभावित) |
रिजल्ट फॉर्मेट | |
वेबसाइट | ssc.nic.in |
Vyaktigat loan yojana 2025: अब ₹15 लाख तक का कर्ज मात्र 6% ब्याज पर
अनुमानित कट ऑफ मार्क्स 2025 (160 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी)।
श्रेणी | अनुमानित कटऑफ |
---|---|
सामान्य | 138 – 150 |
ओबीसी | 136 – 147 |
एससी | 125 – 138 |
एसटी | 117 – 126 |
ईडब्ल्यूएस | 134 – 144 |
पिछले वर्ष (2024) के कटऑफ का तुलनात्मक विश्लेषण:
वर्ग | महिला कटऑफ | पुरुष कटऑफ |
---|---|---|
सामान्य | 146.53 | 153.56 |
ओबीसी | 144.43 | 152.28 |
ईडब्ल्यूएस | 143.07 | 151.15 |
एससी | 138.20 | 148.21 |
एसटी | 130.27 | 143.65 |
एक्स-सर्विसमैन | 62.65 | 94.65 |
SSC GD Result 2025 चयन प्रक्रिया
यदि आपने CBT परीक्षा दी है और आपका नाम मेरिट लिस्ट में आता है, तो आगे का रास्ता कुछ इस प्रकार होगा:
- CBT परीक्षा (ऑनलाइन)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
- चिकित्सा जांच (Medical Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
महत्वपूर्ण लिंक और अपडेट:
SSC GD Result 2025 रिजल्ट, एडमिट कार्ड, उत्तर कुंजी और अन्य सरकारी भर्तियों से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें। लिंक नीचे दिया गया है।